Edinbox Hindi

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दाखिल किया पहला आरोप पत्र, 13 को बनाया आरोपी  

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई यानी (CBI) ने पहला आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर कर दिया है। सीबीआई की चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 201, 409, 380, 411, 420 एवं 109 के तहत मामले दर्ज किये गए हैं। इन 13 आरोपियों में नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार एवं आयुष राज के नाम शामिल हैं। 

बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में अब तक कुल 40 आरोपियोों को गिरफ्तार किया है। इसमें बिहार पुलिस द्वारा की गईं 15 गिरफ्तारियां भी शामिल हैं। सीबीआई का कहना है कि देशभर में 58 जगहों में छापेमारी के बाद 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला शुरू में शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन, पटना में 5 मई 2024 को दर्ज किया गया था। बाद में 23 जुलाई, 2024 को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था। 
 
आरोप पत्र में सीबीआई ने बताया है कि आरोपियों के विरुद्ध सबूत इकट्ठा करने के लिए सीबीआई ने उन्नत फोरेंसिक तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी फुटेज, टॉवर लोकेशन विश्लेषण आदि का उपयोग किया है। सीबीआई का कहना है कि इस मामले में अभी जांच जारी है। सीबीआई अन्य आरोपियों, संदिग्धों के विरुद्ध अन्य पहलुओं पर आगे की जांच जारी रखे हुए है। कई अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस न्यायिक हिरासत में हैं। जैसे ही इन आरोपियो, संदिग्धों के विरुद्ध आगे की जांच पूरी होगी, आरोप पत्र दायर किए जाएंगे।

गौरतलब है कि 5 मई को देशभर के 571 शहरों में स्थित 4,750 केंद्रों पर नीट यूजी 2024 का आयोजन किया गया था। इसमें भारत के बाहर के 14 शहर भी शामिल हैं जहां 5 मई (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे (IST) तक परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा कराने के साथ ही इसमें धांधली के आरोप लगने शुरू हो गए थे। छात्रों का आरोप है कि कई छात्रों के अंकों को मनमाने ढंग से घटाया या बढ़ाया गया है, जिसका असर उनकी रैंक पर हुआ है।  

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed