Edinbox Hindi

कोरिया सुपर 30 यात्रा पैकेज : भारतीय छात्रों के लिए कोरियाई जीवंत संस्कृति का हिस्सा बनने का अवसर

यह खबर सुखद भी है और गौरवान्वित करने वाली भी। सुखद इस मायने में कि अब भारत के प्रतिभाशाली युवा छात्रों को दक्षिण कोरिया में नई संभावनाओं की खोज का अवसर हासिल होगा, और गौरवान्वित करने वाली इस लिहाज से कि कोरिया सरकार ने सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार को कोरिया पर्यटन के मानद राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।  

जी हाँ, कोरिया सरकार ने सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार (Anand Kumar) को 2024 के लिए कोरिया पर्यटन के मानद राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संबंधित समझौते पर हाल ही में दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए। यह पहल आनंद कुमार के अंतरराष्ट्रीय सम्मान और उनकी सुपर-30 पहल की सफलता का प्रमाण तो है ही, इस पहल से भारत के प्रतिभाशाली छात्रों को दक्षिण कोरिया में नई संभावनाओं की खोज में भी मदद मिलेगी। इसके ज़रिये वे कोरिया की जीवंत संस्कृति का हिस्सा बन सकेंगे।

बहरहाल, आनंद कुमार अब कोरिया पर्यटन संगठन (केटीओ) के सियोल स्थित कार्यालय जाकर पदभार संभालेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर से उन्हें आधुनिक समय में छात्रों को एक तकनीकी रूप से उन्नत देश का अनुभव प्रदान करने का मौका मिलेगा। यह अनुभव उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्र विनिमय कार्यक्रम में शामिल होने जैसा नया होगा।

कोरिया पर्यटन का मानद राजदूत बनना केवल आनंद कुमार के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के सभी शिक्षकों के लिए गर्व की बात है। इस पहल के तहत कोरिया ने युवा छात्रों के लिए ‘Korea Super-30 Tour Package’ पेश किया है। यह पैकेज छात्रों को कोरिया की संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों और व्यंजनों का अनुभव करने का मौका देगा।

कोरिया सुपर-30 (Korea Super-30) यात्रा पैकेज विशेष रूप से 14 से 18 वर्ष के छात्रों के लिए तैयार किया गया है। मेयोंग किल युन, केटीओ के भारत और सार्क देशों के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि इस पहल से प्रतिभाशाली छात्रों को दक्षिण कोरिया में नई संभावनाओं की खोज में मदद मिलेगी। अभिभावक भी आवेदन पत्र भरकर अपने बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए नामांकित कर सकते हैं, जिससे वे कोरिया की जीवंत संस्कृति का हिस्सा बन सकें।

म्योंग किल युन ने कहा, ‘आनंद कुमार, जो अपनी अग्रणी सुपर 30 पहल के कारण दक्षिण कोरिया में काफी लोकप्रिय रहे हैं, के जीवन पर कोरियाई भाषा में प्रकाशित पुस्तक बेस्ट सेलर रही। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म सुपर 30 आनंद कुमार के जीवन पर बनाई गई थी।’ उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आनंद कुमार की पहल प्रतिभाशाली छात्रों को दक्षिण कोरिया द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

निस्संदेह कोरिया पर्यटन के मानद राजदूत के रूप में आनंद कुमार का चयन सांस्कृतिक आदान-प्रदान और छात्रों के लिए रास्ते खोलने के माध्यम से कोरिया के साथ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण कोरिया, छात्रों को बिना किसी परेशानी के देश का दौरा करने और अवसरों का पता लगाने और संस्कृति से परिचित कराने के लिए ही कोरिया सुपर 30 यात्रा पैकेज भी लेकर आया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed