
दिल्ली विश्वविद्यालय यानी डीयू (DU) ने सीयूईटी (CUET-UG) के नतीजों की घोषणा के बाद कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (अंडरग्रेजुएट) के तहत यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। डीयू डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने बताया कि कई बोर्ड से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पात्रता यानी मिनिमम एलिजिबिलिटी निर्धारित करने के लिए केवल एक मार्कशीट का उपयोग किया जाएगा, जबकि अन्य को प्रोग्राम स्पेसिफिक क्राइटेरिया के लिए माना जा सकता है। पहले चरण में 2.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों चरण 7 अगस्त को शाम 4:59 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि 9 अगस्त को शाम 5 बजे प्राथमिकताएं स्वतः लॉक हो जाएंगी। बयान में बताया गया है, “दूसरे चरण में, उम्मीदवारों को अपने कक्षा 12 के विषयों को CUET में शामिल विषयों के साथ संरेखित करना होगा। केवल CUET के वे पेपर ही मान्य होंगे, जिनमें उन्होंने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं।”
कई छात्र CBSE और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) जैसे कई बोर्ड के माध्यम से परीक्षा देते हैं। एडमिशन के डीन के अनुसार, न्यूनतम पात्रता निर्धारित करने के लिए किसी एक बोर्ड के मार्कशीट का उपयोग किया जाएगा, अन्य को कार्यक्रम-विशिष्ट मानदंडों के लिए माना जा सकता है।
गांधी ने समझाया, “उदाहरण के लिए, यदि किसी विज्ञान के छात्र ने NIOS के माध्यम से अर्थशास्त्र की परीक्षा दी है, तो उस मार्कशीट का उपयोग विषय-विशिष्ट पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। इससे छात्र को अर्थशास्त्र ऑनर्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने की अनुमति मिलेगी, जो अन्यथा संभव नहीं हो सकता है।”
गांधी ने छात्रों को सभी प्रासंगिक मार्कशीट को स्कैन और अपलोड करने की सलाह दी। एडमिशन के संयुक्त डीन डॉ. आनंद सोनकर ने कहा कि उम्मीदवारों को सबसे अधिक विषयों वाली मार्कशीट का विवरण दर्ज करना चाहिए और दोनों को अपलोड करना चाहिए।




Add comment