Edinbox Hindi

तेलंगाना के स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में परोसा गया चावल के साथ मिर्च पाउडर

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कोठापल्ली गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के मिड-डे मील को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। स्कूल में छात्रों को एक मिड-डे मील एजेंसी ने मिर्च पाउडर और तेल मिला हुआ चावल परोसा। जब यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जांच की। अब विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने घटना की निंदा कर सरकार से जवाब मांगा है। साथ ही BRS ने घटिया भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की है और पूरे राज्य के स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा करने का आह्वान किया है। 
 
शिक्षकों में से एक ने बताया कि कई छात्रों ने चावल के साथ परोसी गई दाल को बेस्वाद पाकर भोजन फेंक दिया था। उन्होंने इस बारे में अपने शिक्षकों और वहां मौजूद दो ग्रामीणों से शिकायत की। बाद में, जब छात्र दोपहर का भोजन करने आए, तब उन्हें मध्याह्न भोजन एजेंसी द्वारा मिर्च पाउडर और तेल के साथ चावल परोसा गया।
 
अभिभावकों ने शिकायत की थी कि भोजन पाने वाले उनके कई बच्चे बीमार हैं। उनकी शिकायत के बाद निजामाबाद के डीईओ एन दुर्गाप्रसाद, मंडल शिक्षा अधिकारी (एमईओ), प्रधानाध्यापक और अन्य अधिकारियों ने दौरा कर जांच की। मिड डे मील सेवा प्रदाताओं को सख्त चेतावनी दी गई कि वे बच्चों को दिए जाने वाले भोजन से समझौता न करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed