Edinbox Hindi

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग की तिथियां जारी, 20 अगस्त से शुरू होगा पंजीकरण

UP NEET UG Counselling 2024: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातक (UP NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 20 अगस्त को खुलेगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in. के माध्यम से काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शेड्यूल के मुताबिक, यूपी नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त तक जारी रहेगी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की 85 फीसदी सीटों और निजी मेडिकल कॉलेजों में सभी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश नीट यूजी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट upneet.gov.in. के माध्यम से 2,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

अभ्यर्थियों को सुरक्षा राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी, जो सरकारी राज्य कोटे की सीटों के लिए 30,000 रुपये (तीस हजार रुपये), निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये (दो लाख रुपये) और निजी डेंटल कॉलेजों की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) है। 

ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने के लिए 20 अगस्त से 24 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि का भुगतान 20 अगस्त से 24 अगस्त तक किया  जा सकेगा। मेरिट सूची की घोषणा 24 अगस्त को की जाएगी। ऑनलाइन विकल्प भरने के लिए 24 अगस्त से 29 अगस्त तक का समय दिया गया है जबकि सीट आवंटन परिणाम घोषणा 30 अगस्त को होगी। 
आवंटन पत्र एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 31 अगस्त से 5 सितंबर तक है। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed