Edinbox Hindi

नीट यूजी काउंसिलिंग के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 अगस्त अंतिम तिथि

NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस आज 14 अगस्त से शुरू हो गई। जिन छात्रों ने अपनी NEET UG परीक्षा पास कर ली है और 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। यानी नीट यूजी काउंसिलिंग के माध्यम से छात्र ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों/ डीम्ड यूनिवर्सिटी/ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS/ BDS/ B.SC (NURSING) में प्रवेश पा सकेंगे। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 20 अगस्त तक जारी रहेगी। यानी अभ्यर्थी इसमें भाग लेने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 20 अगस्त तक पंजीकरण कर सकेंगे। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर कर सकेंगे। 

नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरनी होगी। पंजीकरण होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग करने के साथ ही शुल्क जमा करना होगा। अंत में अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।

नीट यूजी काउंसिलिंग कुल 4 राउंड में पूरी की जाएगी। पहले चरण की काउंसिलिंग संपन्न होने के बाद IInd राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया 5 सितंबर से 22 सितम्बर, तीसरे चरण की काउंसिलिंग 26 सितंबर से 15 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। अंत में रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक पूरी की जाएगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed