Edinbox Hindi

स्नातकोत्तर उपाधि हेतु आईआईटी JAM परीक्षा के लिए 3 सितंबर से शुरू होंगे पंजीकरण

स्नातकोत्तर उपाधि हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JAM 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 3 सितंबर से शुरू की जाएगी जो 11 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी देश भर के आईआईटी एनआईटी आदि संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे इसमें भाग ले सकते हैं। 

गौरतलब है कि देशभर के विभिन्न आईआईटी संस्थानों (IITs) में संचालित होने वाले पोस्ट ग्रेजुएट एवं पीएचडी आदि में प्रवेश के लिए प्रति वर्ष स्नातकोत्तर उपाधि हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के लिए इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इसके लिए पात्रता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

इस परीक्षा के माध्यम से देश के IITs में एमएससी, एमएससी (Tech), एमएस (Research), एमएससी- एमटेक (Dual Degree) ज्वाइंट एमएससी-PhD, एमएससी- PhD Dual Degree में प्रवेश प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जायेगा। एग्जाम देशभर के लगभग 100 शहरों में आयोजित किया जायेगा। परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा। एग्जाम संपन्न होने के बाद रिजल्ट 16 मार्च 2025 को घोषित होगा।

इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश तिथि से पहले अपनी स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी और प्रवेश संस्थान द्वारा आवश्यक पात्रता का प्रमाण देना होगा। इसमें शामिल होने के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है।

JAM 2025, 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए 89 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए निर्धारित आईआईटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 3,000 सीटों पर सीधे प्रवेश दिया जायेगा। 

IIT के अलावा इस प्रवेश परीक्षा के स्कोर के माध्यम से आईआईएससी और विभिन्न सीएफटीआई जैसे एनआईटी, डीआईएटी, आईआईईएसटी, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईपीई, जेएनसीएएसआर और एसएलआईईटी सहित संस्थानों में 2,300 से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जायेगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed