
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21अगस्त 2024 से शुरू हो रही यूजीसी-नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ugcnet.nta.ac.in. के माध्यम से यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 21 अगस्त 2024 से 04 सितंबर 2024 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में 83 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में यूजीसी- नेट जून 2024 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा के शहर और तारीख के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है। 21, 22 और 23 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली UGC–NET जून 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का विवरण जमा करना होगा।




Add comment