Edinbox Hindi

दिल्ली एम्स के डॉक्टर ने घर में की खुदकुशी, लाश के पास से मिला सुसाइड नोट

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में तैनात न्यूरो सर्जन ने दवा की ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार न्यूरो सर्जन डॉ. राज घोनिया ने पारिवारिक कलह की वजह से यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली के गौतम नगर इलाके में रहते थे। उनके फ्लैट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 34 वर्षीय डॉक्टर राज घोनिया के तौर पर हुई है। वे न्यूरोसर्जरी विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने छह महीने पहले ही एम्स से न्यूरो सर्जरी (एमसीएच) की पढ़ाई पूरी की थी। घटना के बाद घोनिया को एम्स के इमरजेंसी में लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

डॉक्टर राज 15 दिन पहले ही यूएस से ट्रेनिंग करके लौटे थे। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है- “यह मेरी इच्छा थी। मैं इस गलती के लिए किसी को दोषी नहीं मानता हूं। कृपया इसके लिए किसी को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। कृपया मेरी इच्छा का सम्मान करें। खुश रहें। राज घोनिया।” 

डॉ. राज घोनिया की पत्नी सर गंगाराम अस्पताल में माइक्रोबायोलोजिकल विभाग में कार्यरत हैं। वह 16 जुलाई को राजपुर गुजरात गई थीं। जब उन्होंने पति को फोन किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने सेकेंड फ्लोर पर रहने वाली डॉक्टर आकांक्षा को फोन कर बताया कि उनके पति फोन नहीं उठा रहे हैं। तब जाकर हादसे की सूचना मिली।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed