Edinbox Hindi

UPSC Admit Card 2024: जारी हुए NDA-CDS  लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

UPSC Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) (2) परीक्षा 2024 और सम्मिलित रक्षा सेवा (CDS) (2) परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा दोनों ही परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र आज यानी शुक्रवार, 23 अगस्त को जारी किए गए। इसके साथ ही UPSC ने इन प्रवेश पत्र (UPSC NDA CDS 2 Admit Card 2024) को डाउनलोड करने के लिए लिंक को अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने UPSC की NDA 2 या CDS 2 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे लिखित परीक्षा के चरण में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अप्लीकेशन पोर्टल पर विजिट करें और फिर प्रवेश-पत्र के सेक्शन में जाएं। फिर इस सेक्शन में अपनी परीक्षा के प्रवेश पत्र से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और नए पेज पर अपनी पंजीकरण संख्या व जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो तथा अन्य विवरण की जांच कर लेना चाहिए। अगर किसी भी विवरण में कोई त्रुटि दिखाई दे रही है तो इसके लिए आयोग की हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत के बाद संबंधित त्रुटी को सुधार दिया जाएगा और आप अपना एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC ने NDA/CDS 2 परीक्षाओं के आयोजन की तिथि का ऐलान पहले ही कर दिया था। आयोग के वर्ष 2024 के लिए जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक दोनों ही लिखित परीक्षाओं का आयोजन एक ही दिन 1 सितंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दिए गए।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed