Edinbox Hindi

MBBS ही नहीं, इन कोर्सेज में भी एडमिशन लेकर पूरा कर सकते हैं AIIMS दिल्ली में पढ़ने का सपना 

देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में इस वक्त एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG counseling) चल रही है। एम्स दिल्ली में भी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें एडमिशन लेना हर एक मेडिकल स्टूडेंट का सपना होता है। इसका मतलब यह नहीं हुआ कि एम्स दिल्ली में सिर्फ MBBS ही होता है। एम्स दिल्ली देश का नंबर-1 मेडिकल कॉलेज है। इस मेडिकल कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पीजी लेवल के और भी कोर्स होते हैं, जिनमें एडमिशन लेकर देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में पढ़ने का सपना पूरा किया जा सकता है। 
 
एम्स दिल्ली में अंडरग्रेजुएट कोर्स
बीएससी नर्सिंग (पोस्ट सर्टिफिकेट) : एम्स दिल्ली इस कोर्स के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है। इसमें एडमिशन के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) से पास होना चाहिए। बीएससी नर्सिंग (पोस्ट सर्टिफिकेट) कोर्स दो साल का है। 

बीएससी पैरामेडिकल (पोस्ट सर्टिफिकेट) : यह कोर्स भी दो साल का है। इसमें भी एडमिशन 12वीं के बाद लिया जा सकता है। 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होने के बाद प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। 

एम्स दिल्ली में पीजी कोर्स
एम्स दिल्ली में कई पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स संचालित होते हैं जिनमें MD/MS/MCh(6yrs)/DM(6yrs) MD (Hospital Administration) शामिल हैं।  इन कोर्स में एडमिशन एमबीबीएस करने के बाद लिया जा सकता है। इसके अलावा बीडीएस करने वाले एमडीएस भी कर सकते हैं। नर्सिंग में भी पीजी कोर्स- एमएससी नर्सिंग के अलावा बायोटेक्नोलॉजी में एम बायोटेक और पैरामेडिकल में भी एमएससी किया जा सकता है। 

सुपर स्पेशलाइजेशन और डॉक्टरोल
एम्स दिल्ली कई सुपर स्पेशलाइजेशन कोर्स भी ऑफर करता है जिसमें डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM), मास्टर ऑफ सर्जरी (MCH) और पीएचडी शामिल हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed