Edinbox Hindi

अरुणाचल प्रदेश पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट दाखिल की, 5 लाख रुपये में हुआ था सौदा

सीबीआई ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा सहायक अभियंता (सिविल) के पद के लिए आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्रों के कथित लीक होने के संबंध में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है।

सीबीआई ने एक अभ्यर्थी की मां को नामजद किया है, जिसने अपने बेटे (अभ्यर्थी) की ओर से एई (सिविल) परीक्षा, 2022 के लीक हुए प्रश्नपत्र हासिल करने के लिए एक आरोपी बिचौलिए को 5 लाख रुपये का चेक जारी किया था।

प्रवक्ता ने कहा, “उक्त बिचौलिए और अभ्यर्थी को पहले 8 दिसंबर, 2022 को दायर प्रारंभिक आरोपपत्र में एक निजी कोचिंग संस्थान के तत्कालीन शिक्षक और एपीपीएससी के तत्कालीन उप सचिव-सह-उप परीक्षा नियंत्रक सहित छह अन्य लोगों के साथ आरोपित किया गया था। मामले के अन्य पहलुओं को देखने के लिए आगे की जांच खुली रखी गई थी।”

सीबीआई ने पिछली चार्जशीट में आरोप लगाया था कि एपीपीएससी में तत्कालीन परीक्षा उप नियंत्रक ने एक बिचौलिए और अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़ी रकम के बदले उम्मीदवारों को 2022 का पेपर लीक किया था।

सीबीआई ने 26 अक्तूबर, 2022 को एक निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक और एपीपीएससी के अज्ञात अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed