Edinbox Hindi

फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में करिअर बनाने के हैं इच्छुक, तो वर्ष 2025 के सत्र के लिए शुरू है AIFSET की आवेदन प्रक्रिया 

अखिल भारतीय फोरेंसिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा यानी AIFSET (All India Forensic Science Entrance Test) उन छात्रों के लिए देश की एक प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा में सफल होकर छात्र फोरेंसिक विज्ञान पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाले देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं। कहें तो यह प्रवेश परीक्षा फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक प्रवेश द्वार है।  

छात्रों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है कि वर्ष 2025 के नए शैक्षणिक सत्र के लिए AIFSET ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा AIFSET 2025 के लिए छात्र अब नामांकन करा सकते हैं। सुखद यह भी है कि इस वर्ष AIFSET ने अपने सम्बद्ध विश्वविद्यालयों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज कराई है ताकि छात्रों को इस क्षेत्र के नवीनतम उद्योग रुझानों के अनुरूप एडवांस्ड कोर्सेज उपलब्ध कराये जा सकें। 

ऑल इंडिया फोरेंसिक साइंस एंट्रेंस टेस्ट (AIFSET) के नये सत्र में छात्रों को फोरेंसिक विज्ञान, साइबर फोरेंसिक, अपराध विज्ञान, डीएनए फ़िंगरप्रिंटिंग समेत कई और अन्य क्षेत्रों को गहराई से समझने का अवसर प्राप्त होगा। आरआर इंस्टीट्यूशंस, असम डाउनटाउन यूनिवर्सिटी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी (देहरादून), विवेकानंद यूनिवर्सिटी (जयपुर) सहित कई अन्य प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी के व्यापक नेटवर्क के साथ, छात्रों के लिए यह अवसर है शीर्ष-स्तरीय शिक्षा और अत्याधुनिक संसाधनों तक अपनी पहुँच बनाने का।

फोरेंसिक विज्ञान पाठ्यक्रम की पढ़ाई के बाद छात्रों के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में नौकरियां के द्वार खुलते हैं। स्नातकों को साइबर अपराध जांच, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान, पर्यावरण और मानवाधिकारों की सुरक्षा से संबंधित संगठनों में नियुक्ति के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्हें सीबीआई-केंद्रीय जांच ब्यूरो, आईबी-इंटेलिजेंस ब्यूरो, एफएसएल-फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं, नैदानिक अनुसंधान, सिविल सेवाओं और पुलिस विभागों में भी सेवा पर रखा जाता है। छात्र इन पाठ्यक्रम में उच्च अध्ययन का विकल्प भी चुन सकते हैं, उदाहरण के लिए डिग्री वाले क्षेत्र में डॉक्टरेट।

AIFSET फोरेंसिक विशेषज्ञों की अगली पीढ़ी को उनकी प्रतिभा और कौशल दिखाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करता है ताकि उनकी उड़ान को पंख दिया जा सके। AIFSET छात्रों के लिए बेहतर अवसर और उनके विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। AIFSET के शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब खुल चुकी है। इच्छुक छात्र  फोरेंसिक विज्ञान के आकर्षक क्षेत्र में अपना एक सफल करिअर बनाने के लिए इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। AIFSET 2025 के साथ छात्र फोरेंसिक विज्ञान की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की दिशा में अपना पहला कदम उठा सकते हैं। तो देर न करते हुए आज ही इस प्रवेश परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराएं और अपने सपनों को दें उड़ान।

AIFSET प्रवेश परीक्षा के बारे में विस्तृत विवरण आप https://aifset.com/ वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।    

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed