
GAHET की पहचान स्वास्थ्य सेवा शिक्षा यानी हेल्थकेयर एजुकेशन के लिए देश की एक अग्रणी प्रवेश परीक्षा के रूप में है। GAHET स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जाने के इच्छुक छात्रों को देशभर के शीर्ष चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में प्रवेश पाने का अवसर प्रदान करता है। कहें तो यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों में जाने का प्रवेश द्वार है। और महत्वपूर्ण खबर यह है कि नए शैक्षणिक सत्र यानी वर्ष 2025 के लिए GAHET के भी द्वार खुल गए हैं। GAHET 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जिसमें पंजीकरण कराके छात्र स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपने करिअर को नयी उड़ान दे सकते हैं। सुखद यह भी है कि स्वास्थ्य सेवा उद्योग के लगातार विकसित होते दायरे के साथ इस बार GAHET के साथ भी कई और संस्थानों ने साझीदारी की है। यानी GAHET अब न सिर्फ और बड़े दायरे में छात्रों के लिए स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा बल्कि उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए सोपान तय करने में भी मददगार साबित होगा।
GAHET का 2025 सत्र छात्रों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करने के लिए फिजियोथेरेपी, एनेस्थीसिया, एक्स-रे तकनीक समेत कई और पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराता है। GAHET की साझेदारी वाले संस्थान अपने यहाँ विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके छात्र स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हों।
GAHET प्रतिभाशाली छात्रों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से जोड़ने और उन्हें स्वास्थ्य सेवा शिक्षा में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने को प्रतिबद्ध एक मंच है। GAHET 2025 के साथ नए सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया अब खुल चुकी है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में जाने के इच्छुक छात्र इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं ताकि वे एक बेहतर और प्रभावशाली करिअर की दिशा में कदम बढ़ा सकें। तो देर न करते हुए आज ही GAHET 2025 के साथ जुड़ें, आवेदन करें और स्वास्थ्य सेवा उद्योग में अग्रणी बनने की अपनी यात्रा का आगाज़ करें।
GAHET 2025 के सम्बन्ध में और अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://gahet.org/ पर जा सकते हैं। यहाँ आपको इस प्रवेश परीक्षा और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां मिल जाएंगी।




Add comment