Edinbox Hindi

आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने 9वीं और 11वीं के पंजीकरण किए शुरू, 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी विंडो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक चलेगी। 

छात्रों का ब्योरा एक बार में ही सही तरीके से भरना होगा। सीबीएसई पोर्टल पर एक बार ब्योरा जमा होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा। स्कूलों को छात्रों की विस्तृत जानकारी भरनी है। इस ब्योरे से ही 10वीं-12वीं की कैंडिडेट लिस्ट तैयार की जाएगी। 

स्कूलों को कहा गया है कि उन्हें छात्र, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि व अन्य जानकारी को सावधानी से भरना है। स्कूल को छात्र का नाम, माता-पिता का नाम भी पूरा लिखना है। संक्षेप में लिखे गए नाम के कारण छात्रों को भविष्य में दिक्कत आएगी। 

इस साल सीबीएसई ने छात्र की जन्मतिथि जमा करने के लिए नया प्रारूप तैयार किया है। इस प्रारूप के आधार पर ही स्कूलों को जन्मतिथि भरनी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस ब्योरे को एक बार में ही सही से भरें। कारण कि सीबीएसई परीक्षा संगम पोर्टल पर आवेदन में सुधार नहीं हो सकेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed