Edinbox Hindi

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की तिथि बदली, अब 15 दिसबंर को होगा एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी दिसंबर परीक्षा (CTET December Exam) की तिथि में बदलाव किया है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 1 दिसंबर को निर्धारित की गई थी, इसे अब 15 दिसंबर, 2024 कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को भी आयोजित की जा सकती है।”

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. के माध्यम से सीटेट दिसंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड ने जुलाई सत्र के बाद दिसंबर सत्र के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाकर 132 कर दी है, जिसमें 184 शहर थे। परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का आवेदन शुल्क 1,000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,200 रुपये है। जबकि ओबीसी, एससी और विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर का शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपरों का शुल्क 600 रुपये निर्धारित है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed