Edinbox Hindi

भीषण गर्मी के कारण असम के डिब्रूगढ़ में स्कूलों का बदला समय, जिला आयुक्त ने जारी किया नोटिस

असम के डिब्रूगढ़ में आज से सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जिले में चल रही भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षाएं सुबह आठ बजे से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बाकायदा इस सम्बन्ध में जिला आयुक्त ने निर्देश जारी किया है। नोटिस में स्कूलों से कहा गया है कि स्कूल की कक्षाएं जल्दी शुरू हो सकती हैं और समाप्त भी हो सकती हैं। कक्षाएं सुबह 8.00 बजे से शुरू हो सकती हैं। स्कूल की कक्षाएं कक्षा के अंदर आयोजित की जा सकती हैं और अवधि कम की जा सकती है। 
छात्रों को सलाह दी जा सकती है कि वे जूते, कमरबंद या टाई में असहज है, तो वे सैंडल पहन सकते हैं। 

इसके अलावा नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पंखे काम कर रहे हैं और सभी कक्षाएं उचित रूप से हवादार हैं। बिजली कटौती के मामले में, वैकल्पिक पावर बैकअप की व्यवस्था की जानी चाहिए।

भीषण गर्मी से बचाव हेतु कामरूप मेट्रो ज़िले में भी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया। कामरूप मेट्रो के जिला आयुक्त ने भी ज़िले के सभी स्कूलों को विशेष दिशानिर्देश जारी किये हैं जिसके तहत भीषण गर्मी के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए पानी और वेंटिलेशन की सुविधा अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। छात्रों को कोट टाई न पहनने की सलाह दी गयी है। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्कूल में सभी पंखे काम कर रहे हैं और सभी कक्षाएं हवादार हैं। बिजली कटौती में वैकल्पिक व्यवस्था करने को भी कहा गया है।  

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed