Edinbox Hindi

नीट यूजी 2024 परीक्षा में फर्जी दस्तावेज लगाने वाले 276 छात्र MBBS काउंसिलिंग से बाहर

नीट यूजी 2024 में प्रवेश पाने के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश में नीट में प्रवेश पाने के लिए 276 ऐसे छात्रों को पकड़ा गया है जिनकी काउंसिलिंग बीच में ही रोक दी गई। दरअसल मामला ऐसा था कि इन 276 छात्रों ने नीट में एडमिशन लेने के लिए फर्जी डाक्यूमेंट्स लगा दिए थे। और जब काउंसिलिंग के समय उनकी जांच की गई तो उन्हें बीच काउंसिलिंग में ही बाहर कर दिया गया। आपको बता दें कि एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग चल रही है।

नीट एडमिशन में फर्जी डॉक्यूमेंट्स लगाकार काउंसलिंग लेने वाले 276 स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की गई है। सुभारती मेडिकल कालेज में बौद्ध धर्म का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर एडमिशन लेने की कोशिश कर रहे छात्र के पकड़े जाने के बाद काउंसलिंग में सतर्कता बढ़ा दी गई है। 276 स्टूडेंट्स की सूची महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह की ओर से जारी की गई है। फिलहाल के लिए इन स्टूडेंट्स को 23 सितंबर से शुरू हो रही ऑनलाइन सीटों का विकल्प भरने की प्रक्रिया से भी बाहर कर दिया गया है। प्रदेश भर में काउंसिलिंग के लिए 20 नोडल सेंटर बनाए गए हैं।

वहीं, दूसरी ओर 1,720 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन फार्म तो भरा लेकिन धरोहर राशि जमा नहीं की। ऐसे में इनके फार्म निरस्त कर दिए गए हैं। एमबीबीएस कोर्स की सरकारी मेडिकल कालेज की सीट के लिए 30 हजार रुपये, निजी मेडिकल कालेज की सीट के लिए दो लाख रुपये व निजी डेंटल कालेज की सीट के लिए एक लाख रुपये धरोहर राशि जमा कराई जाती है। वहीं 1,518 छात्रों ने फार्म भरने के बाद पंजीकरण शुल्क नहीं भरा और इनके फार्म भी रद कर दिए गए हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed