Edinbox Hindi

IIT मद्रास ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किया इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और डेटा साइंस एंड AI में सर्ट‍िफिकेट कोर्स

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने  स्कूली बच्चों के लिए ‘IITM स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम शुरू किया है। इसके लिए दो सर्टिफिकेट कोर्स प्रोग्राम शुरू किए गए हैं, जिनका नाम ‘डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम’ है। IIT मद्रास के इन कोर्सेज को करने के इच्छुक स्कूली छात्र आधिकारिक वेबसाइट school-connect.study.iitm.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।   

ये चार से आठ सप्ताह के सर्टिफिकेशन कोर्स हैं, जिन्हें IIT मद्रास के प्रोफेसरों ने स्कूली छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई सामग्री के साथ डिजाइन किया है। ये कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में पढ़ाए जाएंगे और इनका उद्देश्य कक्षा 11 और 12 के छात्रों को करियर का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इन इंट्रोडक्ट्री लेवल के कार्यक्रमों का अगला बैच 21 अक्टूबर, 2024 से शुरू होगा। इस बैच के लिए रज‍िस्ट्रेशन 16 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 4 अक्टूबर को समाप्त होंगे। 

 कोर्स पूरा होने पर, IIT मद्रास पात्र छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। संस्थान ने कहा कि अब तक 50 स्कूल इसके लिए IITM के साथ साझेदारी कर चुके हैं और पिछले बैच से 11,000 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान वीडियो, व्यावहारिक प्रशिक्षण, लाइव इंटरैक्शन, असाइनमेंट और प्रमाणन के लिए कंप्यूटर-आधारित वैल्यूएशन शामिल हैं। 

आईआईटी मद्रास के डीन (अकादमिक पाठ्यक्रम) प्रोफेसर प्रताप हरिदास ने कहा कि स्कूली छात्रों को स्वतंत्र रूप से रिमोट-नियंत्रित रोबोट बनाते देखना उत्साहजनक है। डेटा साइंस कोर्स करने वाले छात्र व्यावहारिक परियोजनाओं में लगे हुए हैं, जो अलग तरह से सोचने का नजरिया देते हैं। इसके ल‍िए बच्चे डेटासेट का उपयोग कर रहे हैं।  इस तरह के पाठ्यक्रम छात्रों को विभिन्न विषयों से परिचित कराते हैं और बच्चों को उनकी रुचियों और शक्तियों की पहचान करने में मदद करते हैं। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed