Edinbox Hindi

NIOS ने जारी की कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट, परीक्षाएं 22 अक्तूबर से  

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी एनआईओएस (NIOS) ने अक्तूबर-नवंबर सत्र के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं की थ्योरी पब्लिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा 22 अक्तूबर से शुरू होगी और 29 नवंबर को समाप्त होगी। जो स्टूडेंट एनआईओएस की अक्टूबर/नवंबर में आयोजित होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे एनआईओएस डेटशीट 2024 आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

एनआईओएस ने कहा, “अक्तूबर/नवंबर, 2024 की एनआईओएस पब्लिक परीक्षा (थ्योरी) सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स 22 अक्तूबर, 2024 से भारत और विदेशों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। डेट शीट एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है।” अभ्यर्थी एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in. से सूचना-सह-हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एनआईओएस पब्लिक थ्योरी परीक्षा माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रम अक्टूबर/नवंबर 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 29 नवंबर 2024 को समाप्त होगी।  एनआईओएस कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एनआईओएस ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर पब्लिक परीक्षा तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा। जिन छात्रों ने परीक्षा शुल्क दिया है, वे थ्योरी परीक्षा में भाग लेंगे और जिन्होंने शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे परीक्षा नहीं दे सकेंगे।  

संस्थान ने बताया है कि परीक्षा का परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि के सात सप्ताह बाद घोषित किए जाने की संभावना है। सफल उम्मीदवारों को अंक-पत्र-सह-प्रमाणपत्र और प्रवास-सह-स्थानांतरण प्रमाणपत्र सीधे उनके संबंधित एएलएस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। रद्द किए गए एएलएस के मामले में, ये दस्तावेज उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय केंद्र द्वारा एनआईओएस में उपलब्ध उनके आवासीय पते पर डाक द्वारा भेजे जाएंगे। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed