
उत्तर प्रदेश में अब डीएलएड के लिए 12वीं पास कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं। पहले इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक की डिग्री थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 9 सितंबर 2024 को शासनादेश के उस हिस्से को रद्द कर दिया है, जिसमें दो वर्षीय डीएलएड में दाखिले के लिए योग्यता इंटरमीडिएट से ग्रेजुएशन की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्तूबर, 2024 तक यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। डीएलएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर से चालू है।
यह फैसला न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने यशांक खंडेलवाल सहित 9 अन्य अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि दाखिला प्रक्रिया 12 दिसंबर तक चलेगी और इसमें याचिकाकर्ताओं को भी शामिल किया जाए। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्तूबर, 2024 तक यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को भी आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी गई है। प्रदेश में डीएलएड की कुल 2,33,350 सीटों हैं, जिन पर दाखिला होना है।
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण (UPERA) डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा 2024-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर स्वीकार कर रहा है। आवेदन पत्र के लिए शुल्क भुगतान विंडो 10 अक्तूबर, 2024 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 12 अक्तूबर, 2024 तक अपने आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड के तहत दाखिला शैक्षणिय योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए दिया जाएगा। पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार, दाखिले के लिए राज्य मेरिट सूची 16 अक्तूबर को जारी की जाएगी और काउंसलिंग का पहला चरण 17 से 30 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।
पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 13 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं, काउंसलिंग का दूसरा चरण 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा और प्रवेश प्रक्रिया 10 तक पूरी कर ली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे यूपी डीएलएड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।




Add comment