Edinbox Hindi

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 261 पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर के 145 और सहायक प्रोफेसर के 116 पदों सहित कुल 261 पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन करने के लिए लिंक 8 अक्तूबर को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे।

प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी की डिग्री के साथ शोध पात्रता मानदंड है। वहीँ सहायक प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवार को मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही कुछ विभागों में उम्मीदवार ने नेट परीक्षा पास की हो।

आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1500, एससी/एसटी को 1000 और पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। चयनित होने पर प्रोफेसर के पद पर 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 14 का वेतन और सहायक प्रोफेसर के पद पर लेवल 10 का वेतन प्रदान किया जाएगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed