
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल ब्लॉक के सिकंदरपुर गांव में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के शिक्षक को अपने स्कूल की छात्राओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि शिक्षक को छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक के एक स्कूल में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि उसने उनके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया है। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कुमार ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिराज को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई। अधिकारी ने कहा कि अभिभावकों के विरोध और कार्रवाई की मांग के बाद स्कूल शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्होंने कहा कि स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी शिक्षक प्रदीप उनके साथ दुर्व्यवहार करता था।
बता दें कि 7वीं की एक छात्रा ने स्कूल टीचर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद गुस्साए परिजन ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी टीचर के खिलाफ ऐक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 3 सदस्यीय टीम का गठन किया था।
दरअसल इस मामले में सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया था कि प्रदीप सर ने उसका हाथ पकड़ लिया और फिर आई लव यू कहा था। छात्रा ने शिकायत करते हुए आरोपी टीचर को स्कूल से हटाने की मांग की थी। इस मामले में परिजन ने गांव वालों के साथ मिलकर स्कूल के इन्चार्ज से शिकायत दर्ज कराई थी। अब जांच के आधार पर आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया गया गया है।




Add comment