Edinbox Hindi

एनटीए जल्द जारी कर सकता है यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट

यूजीसी नेट परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी नेट जून 2024 के परिणाम किसी भी समय जारी किए जाने की उम्मीद है।

यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के बीच हुई थी। यह परीक्षा एनटीए (NTA) यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आयोजित करवाई थी। यूजीसी नेट परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल काटा गया था। इसकी वजह से मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। फिर एनटीए से जल्द से जल्द यूजीसी नेट रिजल्ट जारी करने के लिए कहा गया। एनटीए ने यूजीसी नेट फाइनल आंसर की रिलीज कर दी है और माना जा रहा है कि यूजीसी नेट रिजल्ट बहुत जल्द घोषित कर दिया जाएगा। 

नतीजे घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का इस्तेमाल करके परिणाम डाउनलोड करना होगा।

पेपर लीक के कारण जून में परीक्षा रद्द होने के बाद, एजेंसी ने 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त, 2, 3 और 4 सितंबर को देशभर के कई शहरों में 83 विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में यूजीसी नेट जून 2024 आयोजित की थी। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की के जरिए अपना संभावित रिजल्ट कैलकुलेट कर सकते हैं। पीडीएफ में प्रश्न की आईडी और सही उत्तर की आईडी दी गई है। रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed