
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के प्रोफेसर जावेद अहमद को बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी, राजौरी का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलपति प्रो. अकबर मसूद की जगह ली है। प्रो. जावेद की नियुक्ति जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। प्रो. जावेद शाह वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग में शिक्षण कार्य कर रहे थे। वह ब्रिटिश एवं इंडियन फिक्शन, उत्तर औपनिवेशिक साहित्य, विभाजन साहित्य, सबाल्टर्न साहित्य,अनुवाद अध्ययन, सब कॉन्टिनेंट लिटरेचर, बायोग्राफी और जेल साहित्य के विशेषज्ञ हैं।
प्रोफेसर अहमद ग्रेजुएशन और और पोस्ट ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स को पढ़ाने के साथ रिसर्च स्कॉलरर्स को गाइड भी करते हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में कई शोधपत्र भी लिखे हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में वह बुक चैप्टर भी लिख चुके हैं।
बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी, राजौरी की स्थापना 2002 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अधिनियम द्वारा की गई थी। इसका नाम संत बाबा गुलाम शाह बादशाह के नाम पर रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी में कई यूजी और पीजी कोर्स चलते हैं। इसके लिए स्कूल ऑफ मैथमेटिकल एवं कंप्यूटर साइंस, स्कूल ऑफ मैटेरियल साइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट स्टडीज, बायोसाइंसेज एवं बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ एजुकेशन, नर्सिंग एवं बायोमेडिकल साइंसेज, इस्लामिक स्टडीज एवं लैंग्वेज, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज प्रमुख रूप से हैं।




Add comment