Edinbox Hindi

NCTE का बड़ा फैसला, 4 वर्षीय बीएड कोर्स करने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति  

नेशनल काउंसिल फोर टीचर एजुकेशन (NCTE) ने चार वर्षीय बीए बीएड (BA BEd), बीएससी बीएड (BSC BEd) कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के तहत छात्रवृत्ति देने का फैसला किया है। एनसीटीई द्वारा इस फैसले की अधिसूचना अपनी वार्षिक बैठक में जारी की गई, जिसे सभी चार वर्षीय बीएड कॉलेजों में भेजा गया है। राष्ट्रीय अध्यापक प्रशिक्षण परिषद की इस स्कॉलरशिप के लिए चार वर्षीय बीएड कोर्स के विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की तरफ से दी जा रही इस स्कॉलरशिप का फायदा एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सिंगल गर्ल चाइल्ड के तहत आने वाले छात्रों को मिलेगा।

राष्ट्रीय अध्यापक प्रशिक्षण परिषद का कहना है कि यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय बीएड कोर्स करने वाले छात्रों के लिए पढ़ाई में मददगार होगी। इससे पहले अन्य कोर्स की इन श्रेणियों के छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की तरफ से स्कॉलरशिप मिलती रही है।

चार वर्षीय बीएड कोर्स बिहार के चार कॉलेजों में होता है और ये सभी कॉलेज बीआरएबीयू में स्थित हैं। बीएड के लिए इन चार कॉलेजों में कुल 100 सीटें हैं यानी पहले चार साल में चार सौ छात्रों को इन सीटों पर प्रवेश मिलता है।

नेशनल काउंसिल फोर टीचर एजुकेशन की तरफ से चार वर्षीय बीएड कोर्स का संचालन करने वाले कॉलेजों को निर्देश भेजा गया है कि उन्हें एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग करानी होगी। एनसीटीई के अनुसार, चार वर्षीय बीएड में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस रैंकिंग का होना जरूरी है। इस दिशा में एनसीटीई की तरफ से बीएड कॉलेजों की एनआईआरएफ रैंकिंग कराने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिएशन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed