
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गन्नवरम मंडल के मदालावरिगुडेम गांव में स्थित खदान के गड्ढे में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पांच छात्रों का एक समूह गड्ढे में तैरने गया था। गहराई से अनजान होकर छात्र पानी में उतर गये और परिणामस्वरूप वे उसमें डूब गए। तीन छात्रों ने तो आसपास मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से खुद को गहरे पानी से बचा लिया, जबकि दो छात्र मारे गए। मारे गए छात्रों की पहचान पगडाला दुर्गा राव (21) और जग्गाराजू वेंकटेश राजू (21) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया, “सभी पांच छात्र शहर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और अपना सप्ताहांत बिताने के लिए खदान के गड्ढे में गए थे।वहां वे तैरने के लिए खदान के गड्ढे में उतर गए। नतीजतन, दो छात्रों की मौत हो गयी। मृतक दुर्गा राव तिरुवर और राजू हैदराबाद के रहने वाले हैं।”
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।




Add comment