Edinbox Hindi

मेरठ में विद्या विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन की मिली अनुमति, शिक्षा विभाग ने प्रदान किया पत्र

उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मेरठ में नए विद्या विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्राधिकरण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सरकार का एक और अहम कदम है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार हो रहा है, जो प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अहम कदम है। प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा, एमपी अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विद्या विश्वविद्यालय, मेरठ को संचालन की अनुमति देते हुए विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन हेतु नियमों और शर्तों के अनुपालन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

विद्या विश्वविद्यालय, मेरठ को हाल ही में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (आठवाँ संशोधन) अध्यादेश, 2024 के तहत अनुमोदित किया गया है और इसे उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची-2 में कमांक 46 पर शामिल किया गया है। प्राधिकरण पत्र के साथ अब यह विश्वविद्यालय अपनी संचालन प्रक्रिया प्रारंभ कर सकेगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed