Edinbox Hindi

IIT मद्रास ने फ्रांस की यूनिवर्सिटी के साथ मिलाया हाथ, एविएशन सेफ्टी मैनेजमेंट में शुरू किया पाठ्यक्रम

आईआईटी मद्रास ने प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन भारतीय नागरिक उड्डयन उद्योग यानी इंडियन सिविल एविएशन इंडस्ट्री में ‘एविएशन सेफ्टी मैनेजमेंट’ पर एक कोर्स शुरू करने के लिए फ्रांसीसी यूनिवर्सिटी एल’इकोले नेशनले डे ल’एविएशन सिविले (ENAC) के साथ हाथ मिलाया है। एविएशन फील्ड में सुरक्षा-शिक्षा को बढ़ाने के लिए एयरबस की सहायता से इस पाठ्यक्रम को भारत में विमानन सुरक्षा के तेजी से विकास का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

एविएशन सेफ्टी मैनेजमेंट पाठ्यक्रम का पहला बैच, जिसमें अधिकतम 30 सीटें होंगी, जनवरी 2025 से शुरू होगा। इस पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2024 तक है। इस दो साल के कार्यक्रम में पहले वर्ष के दौरान प्रति दो महीने का व्यक्तिगत कार्यक्रम और दूसरे वर्ष के व्यक्तिगत कार्यक्रम के दौरान प्रति माह एक सप्ताह का कार्यक्रम शामिल है। पूरे प्रोग्राम के दौरान पढ़ाने के लिए एक्सपर्ट्स फ्रांस से आएंगे। आईआईटी मद्रास के नए कोर्स में छह महीने का प्रोजेक्ट या शोध प्रबंध शामिल है।  

यह कोर्स हाइब्रिड फॉर्मेट का होगा जिसमें मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित फील्ड में प्रोफेशनल एक्सपीरियंस मांगा गया है। इसकी ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लासेस सप्ताह में 5 दिन होंगी।  फ्रांस और यूरोप की फैकल्टीज क्लासेस लेंगी। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को 5 लाख रुपये फीस देनी होगी। 

इस पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण करने में रुचि रखने वाले उम्मीदवार dsa@iitmpravartak.net पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा निम्नलिखित वेबसाइट – https://digitalskills.iitmpravartak.org.in/course_details.php?courseID=285&cart पर भी आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed