Edinbox Hindi

नवाचारों से मिलेगी शोध को नई उड़ान, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को BBAU में किया गया पुरस्कृत

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम में गृह विज्ञान विद्यापीठ व भारतीय शिक्षण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय शिक्षण मंडल के संगठन मंत्री बीआर शंकारानंद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. एके वर्मा, भारतीय शिक्षण मंडल के महामंत्री सुनील शर्मा उपस्थित रहे। शंकरानंद ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए तप का होना आवश्यक है और तप के लिए आवश्यक है कि हमारी उस कार्य के प्रति भक्ति होनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद के संस्मरणों की चर्चा और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि युवा देश का आने वाला कल है।

प्रो. एके वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह नवाचारों का समय है। हमें अपने शोध कार्यों का मूल्यांकन करना होगा तथा कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें यह चिंतन करना होगा कि शोध और नवाचार की दिशा क्या हो। कार्यक्रम के अंत में विजन फॉर विकसित भारत शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता के परिणामों को घोषित किया गया साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रो एके वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह नवाचारों का समय है। हमें अपने शोध कार्यों का मूल्यांकन करना होगा तथा कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें यह चिंतन करना होगा कि शोध और नवाचार की दिशा क्या हो। कार्यक्रम के अंत में विजन फॉर विकसित भारत शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता के परिणामों को घोषित किया गया साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed