
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड मास्टर और हेड टीचर के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बीपीएससी ने सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में हेड मास्टर (एससी-एसटी कल्याण विभाग के तहत), सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में हेड मास्टर (एजुकेशन डिपार्टमेंट) और प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर ( एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत) के रिजल्ट जारी किये हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए हेड मास्टर के पद के लिए कुल 5,971 उम्मीदवारों ने प्रोविजनली रुप से क्वालिफाई हुए हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून को आयोजित की गई थी। इसके अलावा, प्राथमिक विद्यालयों के लिए हेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 जून, 2024 को आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में 36,947 उम्मीदवारों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पद के लिए परीक्षा ली थी, जिसमें प्रधान शिक्षक के 40,247 और प्रधानाध्यापक के 6064 पद थे।
बता दें कि हेड टीचर पदों पर भर्ती के लिए प्रश्नपत्रों को दो भागों में डिवाइड किया गया था। पहले भाग में सामान्य अध्ययन पर 75 प्रश्न पूछे गए थे। दूसरे सेक्शन में 75 प्रश्न थे। कुल 150 अंकों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि दो घंटे 30 मिनट थी। हेडमास्टर परीक्षा के लिए, प्रश्नपत्र के दो भाग थे। पेपर की अवधि दो घंटे 30 मिनट थी।
विज्ञापन संख्या 25/2024 और 26/2024 के लिए हुए इस परीक्षा का परिणाम अगस्त माह के अंत तक आना था, लेकिन बढ़ाए गए आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण मामला अटक गया था। हालांकि यह मामला अब भी सुप्रीम कोर्ट में लटका हुआ है, इसलिए औपबंधिक तौर पर परिणाम जारी किए गये हैं। फिलहाल बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर और हेड टीचर का रिजल्ट जारी कर दिया है।




Add comment