Edinbox Hindi

आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक ने किसे भेजा मानहानि का नोटिस? 

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी ने चंडीगढ़ के आशुतोष मिश्रा को मानहानि का नोटिस भेजा है। प्रोफेसर द्विवेदी ने मीडिया में मिथ्या मानहानिकारक प्रसारण के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। प्रोफेसर संजय द्विवेदी इस वक़्त माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं।

प्रो.द्विवेदी ने अपने अधिवक्ता प्रमोद सक्सेना के माध्यम से भेजे गए नोटिस में आशुतोष मिश्रा को मीडिया में मिथ्या एवं मानहानि कारित करने वाले कतिपय सूचनाओं का सात दिन के अंदर खंडन करने की चेतावनी जारी की है। समाचार पत्रों में मिथ्या एवं झूठी खबरों के खंडन ना होने की स्थिति में प्रो.संजय द्विवेदी ने मानहानि का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है। 

प्रोफेसर द्विवेदी का कहना है कि चंडीगढ़ के आशुतोष मिश्रा पिछले लंबे समय से उनके विरुद्ध विभिन्न मीडिया चैनलों-पत्रों में मिथ्या एवं झूठी खबरों को प्रसारित करने का कार्य करते रहे हैं और न्यायालयों में मुकदमा चलाते रहे हैं, जिसमें कई सारे मामले खारिज हो चुके हैं। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed