Edinbox Hindi

प्रदूषण से बेहाल हुई दिल्ली, स्कूल बंद करने की मांग 

देश की राजधानी दिल्ली दिवाली के बाद गैस चैम्बर में तब्दील हो गयी है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग की चादर ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। पॉल्यूशन का स्तर हर दिन बढ़ता जा रहा है। राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 400 के पार ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच चुका है। आज सुबह 11 बजे AQI 385 दर्ज किया गया। यह आंकड़ा मंगलवार को शाम 4 बजे दर्ज किए गए 24 घंटे के औसत से थोड़ा खराब था, जब AQI 381 था।

दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल जाने वाले छात्र ज्यादा परेशान हैं। खासकर छोटे बच्चों की चिंता ज्यादा बढ़ी है। माता पिता को अपने बच्चों के स्वस्थ्य की भारी चिंता हो रही है। ऐसे में पैरेंट्स को बस इंतजार है दिल्ली सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा का। हालांकि हवा की ख़राब होती स्थिति को देखते हुए कई स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभाओं को स्थगित कर दिया गया है। लेकिन बच्चों के पैरेंट्स लगातार यह मांग कर रहे हैं कि राजधानी में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी जाएं।

पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता ने कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू होने के बावजूद शहर में प्रदूषण अभी भी काफी है। उन्होंने अनुरोध किया है कि नवंबर और दिसंबर के दौरान कम से कम पांच से छह दिनों के लिए स्कूलों तो बंद रखा जाए और जब प्रदूषण के स्तर में कमी आ जाए तो स्कूल खोल दिए जाएं।

बता दें कि दिल्ली में हर साल दीपावली के बाद अक्सर पॉल्यूशन का लेवल काफी बढ़ जाता है। पिछले साल भी प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में जाने के बाद दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि इस साल अभी तक सरकार की ओर से स्कूल बंद को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। वैसे दिल्ली में 7 तारीख को छठ पूजा के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed