पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर शनिवार को एक बार फिर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों ने रैली निकाली और सड़क पर उतरे कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।
बता दें कि ये रैली आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालकी घटना के तीन महीने पूरे होने पर निकाली गई। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था। इस रैली में उनके मुद्दों से सहानुभूति रखने वाले आम लोगों के एक वर्ग ने भी हिस्सा लिया।
बता दें कि आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी की घटना में कुल 51 गवाह हैं। कोलकाता के सियालदह कोर्ट में सोमवार से इस मामले पर रोजाना सुनवाई शुरू होगी। मालूम हो कि मुख्य आरोपित सिविक वालंटियर संजय राय के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं।
दूसरी तरफ घटना के तीन महीने पूरे होने पर वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले जूनियर डॉक्टरों ने शहर के सभी मेडिकल कॉलेजों में मंच स्थापित किए, जिन पर 9 अगस्त को डॉक्टर की हत्या के बाद से तीन महीने से अधिक समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें, बैनर और पोस्टर लगाए गए। जुलूस में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। आज जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विरोध रैली को कॉलेज स्क्वायर से शहर के बीचों-बीच मौजूद एस्प्लेनेड तक निकाली। इस दौरान दरिंदगी की पीड़िता के लिए न्याय की मांग की गई।




Add comment