
उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में छात्र के गुप्तांगों पर मिर्च पाउडर लगाने के आरोपी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि पड़ोसी मलप्पुरम जिले के तनूर के रहने वाले उमैर अशरफी पर भी छात्र के गुप्तांगों पर मिर्च पाउडर लगाने का आरोप है।
छात्र द्वारा हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी राज्य से भाग गया और कर्नाटक तथा तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।
गुरूवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर कि वह तमिलनाडु के कोयंबटूर से अपने गृह जिले में आ रहा है, पुलिस की एक टीम तनूर पहुंची और उसके आने का इंतजार किया। हालांकि अशरफी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया।
कन्नवम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अशरफी को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




Add comment