
तेलंगाना के निर्मल जिले में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजी (आरजीयूकेटी) की 17 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स- की छात्रा ने संस्थान के छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी सहपाठियों ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा। हालांकि छात्रा के परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत पर संदेह जताया है और आरोप लगाया है कि इस घटना के लिए छात्रावास के कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
पुलिस के मुताबिक प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स-II की छात्रा को उसके रूममेट्स ने बसर शहर में संस्थान के कैंपस के होस्टल के कमरे में लटका हुआ पाया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदेह है कि लड़की ने फैमिली इशू के कारण अपनी जान ले ली। पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर छात्रा द्वारा लिखा गया और उसके माता-पिता और भाई को संबोधित एक सुसाइड नोट मिला है, पुलिस ने कहा कि वह निज़ामाबाद जिले की मूल निवासी थी।
वहीं लड़की के परिवार के सदस्यों ने सवाल उठाया कि उसके शव को उन्हें दिखाए बिना पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल क्यों ले जाया गया। उन्होंने तर्क दिया कि ‘सुसाइड नोट’ भी उन्हें नहीं दिखाया गया और आरोप लगाया कि लड़की की मौत के लिए छात्रावास कर्मचारी जिम्मेदार थे। इधर, पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।




Add comment