
बिहार में इंजीनियरिंग (जेईई) और मेडिकल (नीट) जैसी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के लिए फ्री कोचिंग पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है। जो भी कैंडिडेट फ्री कोचिंग पाना चाहते हैं वह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 नवंबर 2024 है।
गैर आवासीय कोचिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो कम से कम किसी भी शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास हैं और 11वीं में बिहार बोर्ड के प्लस टू विद्यालयों में नामांकन लेने के लिए इच्छुक हों। आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं है। उम्मीदवारों का सेलेक्शन एक लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर होगा।
उम्मीदवार का सेलेक्शन होने के बाद चयनित उम्मीदवार हर महीने 1000 रुपए की स्कॉलरशिप पूरे पाठ्यक्रम (दो साल) की अवधि के लिए मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गाइडलाइन को पढ़ें। साथ ही अप्लाई करने से पहले भी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। यह निर्देश आपको ऑनलाइन आवेदन करने में काफी मदद देंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही फ्री कोचिंग गैर आवासीय और आवासीय श्रेणी के लिंक मिलेंगे। यहां अपनी सहूलियत के हिसाब से विकल्प का चयन कर उस पर क्लिक करना होगा। अब जो पेज खुलेगा, वहां पर निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसे पढ़ने के बाद नीचे रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करेंगे तो आवेदन विंडो खुल जाएगी। वहां जिस स्ट्रीम से अप्लाई कर रहे हैं उसे सेलेक्ट करें। इसके बाद BSEB Unique ID और School Code दर्ज कर आगे बढ़ें। इसके बाद मांगी गई जानकारी को दर्ज कर खुद को रजिस्टर करें।




Add comment