
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित करने की तारीख जारी कर दी गई है। डीयू छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट 21 नवंबर को घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार चुनाव होने के लगभग दो महीने बाद नतीजे जारी होंगे। चुनाव 27 सितंबर को हुए थे और परिणाम मूल रूप से अगले दिन घोषित किए जाने थे। इस साल 1.45 लाख पात्र मतदाताओं में से 51,379 छात्रों ने वोट डाला, जो कम से कम 10 वर्षों में सबसे कम मतदान रहा।
दरअसल, डूसू चुनाव के दौरान छात्र संगठनों ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। इस दौरान चुनावी नियमों के घोर उल्लंघन के मामले सामने आए। चुनाव प्रचार सामग्रियों की वजह से सार्वजनिक स्थान व्यापक रूप से खराब हो गए थे। चुनाव के समय विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर पोस्टर चस्पा होने के कारण दिल्ली होईकोर्ट ने चुनाव रिजल्ट पर रोक लगा दी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय में लगाए गए पोस्टर एक सप्ताह में साफ किए जाएं और जिन स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे। वहां पर रंग-रोगन भी किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय पैनल और कॉलेज प्रतिनिधियों दोनों के लिए वोटों की गिनती 21 नवंबर को सुबह 8:30 बजे चुनाव आयोग की टीम की मौजूदगी में डीयू कॉन्फ्रेंस सेंटर में शुरू होगी।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को परीक्षा विभाग के एक स्ट्रांग रूम में रखा है, जिसकी निगरानी पुलिस टीम की ओर से की जा रही है। मतपेटियों को अलग-अलग कॉलेजों में सुरक्षित रखा गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि 21 नवंबर की मतगणना के लिए तैयारियां चल रही हैं। अधिकांश सफाई का काम पहले ही पूरा हो चुका है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग टीम की मौजूदगी में ईवीएम और मतपत्र खोले जाएं।
डीयूएसयू के केंद्रीय पैनल के लिए मतदान, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं। ईवीएम का उपयोग करके आयोजित किया गया था, जबकि कॉलेज प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतपत्रों का उपयोग किया गया था। सोमवार, 11 नंवबर को एक फैसले में दिल्ली होई कोर्ट ने रिजल्ट पर लगी रोक को सशर्त रूप से रोक हटा दिया था। कोर्ट ने विश्वविद्यालय को सभी पोस्टर हटाए जानें की शर्त के साथ 26 नवंबर को या उससे पहले परिणाम घोषित करने की अनुमति दी है।




Add comment