Edinbox Hindi

जल्द बदल सकती है उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग, शिक्षा विभाग ने बनाया प्लान

उत्तराखंड में मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का फैसला किया है। दरअसल, सभी स्कूलों में पढ़ाई और छुट्टियों के टाइम टेबल को एक समान किए जाने की कवायद शुरू हुई है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के टाइम टेबल को लेकर एक नया प्लान तैयार किया है जो जल्द ही लागू हो सकता है। इस प्लान में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किए जाने का प्रावधान है।

इसके अलावा राज्य के दुर्गम भौगोलिक हालात के मद्देनजर गर्मियों की छुट्टी की अवधि को कम करते हुए विशेष अवकाश का प्रावधान भी किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से नया टाइम टेबल भी तैयार किया गया है। इसको लेकर स्कूलों के प्रिंसिपल, टीचर्स और पैरेंट्स से चर्चा चल रही है। इस पर इन लोगों के सुझाव मांगे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि सुझाव एक हफ्ते के अंदर आएंगे और उनपर विचार करने के बाद फाइनल प्लान लागू होगा।

शिक्षा विभाग के नए प्लान के मुताबिक, राज्य में पूरे साल स्कूलों के खुलने का और बंद होने का समय एक समान होगा। इस प्लान में सुबह स्कूल खुलने की टाइमिंग 8.45 की है तो वहीं 3.15 बजे छुट्टी होने का समय है। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि गर्मियों और सर्दियों में स्कूलों की अलग-अलग टाइमिंग है। गर्मियों में 1 अप्रैल से स्कूलों की टाइमिंग 7.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होती है। वहीं सर्दियों में 1 अक्टूबर से टाइमिंग 9.15 से 3.30 तक रहती है। नए टाइम टेबल में स्कूल एक घंटा अधिक खुले रहेंगे।

अब अगर छुट्टियों की बात करें तो वर्तमान में पहाड़ी और मैदानों इलाकों का छुट्टियों का शेड्यूल अलग-अलग है। अभी पर्वतीय इलाकों में 27 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां पड़ती हैं। वहीं सर्दियों में 1 से 13 जनवरी तक स्कूल बंद रहते हैं। वहीं अधिक पहाड़ी इलाकों में दो बार छुट्टियां पड़ती हैं। पहला अवकाश 20 से 30 जून और दूसरा सर्दियों में 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक स्कूल बंद होते हैं। वहीं गर्मियों में अवकाश 20 दिन का और सर्दियों में 16 दिन का होता है। इसके अलावा मॉनसून, बर्फबारी में भी छुट्टियां पड़ती हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed