Edinbox Hindi

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में एसटीएफ का एक्शन, कुल 38 के खिलाफ चार्जशीट दायर

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ एक्शन मोड में है। मेरठ एसटीएफ ने यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में कुल 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पहले जा चुकी है और बाकी 20 के खिलाफ चार्जशीट अब कोर्ट भेजी गई है। 

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस का पेपर जिस गिरोह ने लीक किया था उसके कुछ सदस्यों की भी तलाश अभी जारी है। एसटीएफ ने बताया है कि गिरोह के सदस्य पुष्कर पांडेय और दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। इस गिरोह के ज्यादातर आरोपी बिहार, एमपी, दिल्ली और हरियाणा के हैं।

बता दें कि यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सबसे पहले मार्च 2024 में कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अरेस्ट किए गए आरोपियों में दीप, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, साहिल और नवीन नाम के शख्स शामिल हैं। एसटीएफ ने बताया था कि इन आरोपियों ने गुरुग्राम, मानेसर और मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित एक रिसॉर्ट में 1200 अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस का पेपर दिया था।

एसटीएफ ने जांच में बताया था कि यूपी पुलिस का फरवरी में हुआ पेपर रवि अत्री गैंग ने अहमदाबाद स्थित कंपनी के वेयरहाउस में लीक कराया था। एसटीएफ ने रवि अत्री गैंग के 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में 50 से ज्यादा आरोपियों के नाम का खुलासा हुआ था। इनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के आरोपियों का नाम शामिल है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed