Edinbox Hindi

CBSE ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए शुरू किया आवेदन, जानें कैसे करना है अप्लाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 दिसंबर तक सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के तहत आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाकर सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप (2023 और 2024) के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2024 स्कीम के तहत बोर्ड ने ऐसी छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से 2024 में कक्षा 10 पास की है और सीबीएसई से ही संबंधित स्कूलों में कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रही हैं। ऐसी छात्राएं मेरिट स्कॉलरशिप योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X 2023 (नवीनीकरण 2024) योजना के तहत 2023 में प्रदान की जाने वाली सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप एक्स के नवीनीकरण के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

छात्रवृत्ति के तहत हर महीने पांच सौ रुपये की रकम दी जाएगी। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों को बैंक संबंधित पूरा विवरण देना होगा। इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ वही छात्राएं अप्लाई कर सकती हैं जो अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। साथ ही, सीबीएसई पाठ्यक्रम में 10वीं कक्षा की परीक्षा में 60 फीसदी अंक के साथ पास हों, और 11वीं में पढ़ाई कर रही हों। 

सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर क्लिक करें। इसके बाद ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X-2024 REG’ पर क्लिक करें। इसके बाद निर्दिष्ट छात्रवृत्ति आवेदन पर क्लिक करें। पेज पर फ्रेशर या रिन्यूअल पर टिक कर लें। अपने सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed