Edinbox Hindi

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड ने दिया संदेश, भ्रम में ना रहें…

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (upprpb) ने एक संदेश जारी किया है। संदेश में कहा गया है कि लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इसे अंतिम परिणाम ना समझें। अभी भर्ती पूरी नहीं हुई है। यह रिजल्ट दरअसल भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण ही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि लिखित परीक्षा पास करने के बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की गई है वह परीक्षा के प्रथम चरण का परिणाम है। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 21 नवंबर 2024 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया था। 23 अगस्त से 31 अगस्त 2024 के बीच आयोजित हुई लिखित परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराने वाले जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की है वह अब आगे की प्रक्रिया यानी फिजिकल टेस्ट के लिए हाजिर होंगे। 

बोर्ड ने कहा है कि यह रिजल्ट परीक्षा का अंतिम परिणाम नहीं है। अभी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों के अंक सम्पूर्ण प्रक्रिया की समाप्ति के बाद ही जारी किए जाएंगे। UPSC सहित सभी परीक्षाओं में भी यही प्रक्रिया अपनायी जाती है। 

बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा में कुल 48,17,441 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 15 लाख महिला उम्मीदवार शामिल थीं जबकि करीब 34.6 लाख पुरुष उम्मीदवार शामिल हुए थे। 1 लाख से अधिक उम्मीदवार उस परीक्षा में पास हुए हैं जो अब फिजिकल टेस्ट देंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed