Edinbox Hindi

CLAT के लिए बदला हिसार के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र; संशोधित एडमिट कार्ड जारी

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने उन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है, जिनका परीक्षा केंद्र हिसार शहर में है। इस सम्बन्ध में एक नोटिस जारी कर ऐसे उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। जिन छात्रों का परीक्षा केंद्र बदला गया है, उनके लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी भी कर दिया गया है। संशोधित एडमिट कार्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (consortiumofnlus.ac.in) से  डाउनलोड कर सकते हैं। 

CNLU द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ‘जिन उम्मीदवारों को CLAT 2025 लिखने के लिए हिसार शहर में टेस्ट सेंटर आवंटित किया गया है गवर्नमेंट कॉलेज, राजगढ़ रोड, हिसार-125001, उनसे अनुरोध है कि वे टेस्ट सेंटर में हुए बदलाव पर ध्यान दें।’ पहले हिसार में परीक्षा केंद्र “गवर्नमेंट कॉलेज, राजगढ़ रोड, हिसार” था। इसे अब बदलकर “सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, हिसार-125004” कर दिया गया है। क्लैट 2025 परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है।  

गौरतलब है कि क्लैट परीक्षा का आयोजन अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2024 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर, 2024 थी। आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर 25 अक्तूबर, 2024 तक था। साथ ही, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 25 अक्तूबर, 2024 थी।

बता दें कि क्लैट 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में 5 खंड होंगे- अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान सहित करंट अफेयर्स, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्न पत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed