Edinbox Hindi

सरकारी स्कूल के टीचरों की अब एक दिन में लगेगी 3 बार हाजिरी, बिहार सरकार ने लिया फैसला

बिहार में अब कोई भी शिक्षक स्कूल टाइम पर गायब नहीं रह सकेगा। शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि अब स्कूलों में एक दिन में शिक्षकों की 3 बार हाजिरी लगेगी।दरअसल, सरकारी स्कूलों से टीचरों के गायब रहने से तंग होकर बिहार सरकार ने यह बड़ा फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसके बाद यह फैसला किया गया कि स्कूलों में तीन बार शिक्षकों की हाजिरी होगी। सरकारी स्कूलों में यह हाजिरी व्यवस्था जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह नई व्यवस्था 1 दिसंबर से लागू हो सकती है। विभाग ने बताया कि यह फैसला एकेडमिक क्वालिफिकेशन में सुधार को लेकर की गई है।

उम्मीद जताई गई है इसके लागू होने से स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा व शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी। इस नई पहल का उद्देश्य स्कूलों में एजुकेशन क्वालिटी सुधारने से है। अभी स्कूलों में दो बार शिक्षकों की हाजिरी लगाई जाती है। विभाग ने बताया कि राज्य के विभिन्न जगहों से स्कूल टाइम पर टीचरों के स्कूल से गायब रहने की लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसे देखते हुए अब विभाग ने 1 दिन में 3 बार टीचरों की हाजिरी लगाने का निर्णय लिया है। इससे टीचरों के स्कूल से गायब रहने की आदत पर अंकुश लग सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, टीचरों की तीसरी अटेंडेंस औचक होगी। जिले के डीएम या शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी किसी भी स्कूल में टीचरों की अटेंडेंस दिन में चेक करा सकते हैं। औचक चेकिंग के दौरान स्कूल टाइम के बीच में शिक्षकों की हाजिरी लगवाई जाएगी। इस दौरान स्कूल से गायब पाए गए टीचरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed