Edinbox Hindi

क्लैट 2025 परीक्षा के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश, इनका ध्यान रखना ज़रूरी

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने क्लैट 2025 के लिए परीक्षा दिवस संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जारी गाइडलाइंस को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाकर देख सकते हैं।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र (यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो स्व-सत्यापित फोटो लेकर आएं), पहचान सत्यापन के लिए सरकार द्वारा जारी मूल फोटो पहचान पत्र और मूल विकलांगता प्रमाण पत्र (पीडब्ल्यूडी/एसएपी उम्मीदवारों के लिए) लेकर आने की सलाह दी गई है। 

परीक्षा हॉल में प्रवेश दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा और अभ्यर्थियों को 1:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाना होगा। देर से आने वालों को 2:15 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी सायं 4:00 बजे से पहले परीक्षा हॉल नहीं छोड़ सकते। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। पीडब्ल्यूडी/एसएपी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 2 घंटे 40 मिनट तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने के बाद शौचालय जाने की अनुमति नहीं है।

परीक्षा हॉल के अंदर काले या नीले बॉलपॉइंट पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, एनालॉग घड़ी, प्रवेश पत्र एवं सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र आदि वस्तुएं ले जाने की अनुमति है। परीक्षा हॉल के अंदर बैग या कोई अन्य व्यक्तिगत सामान ले जाना सख्त वर्जित है। 

देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन के लिए क्लैट परीक्षा पास करना जरूरी है।  स्नातक पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम और स्नातकोत्तर एक वर्षीय कार्यक्रम के लिए प्रश्न पुस्तिका (QB) कुल 120 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।   

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed