Edinbox Hindi

ये हैं उत्तर प्रदेश की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज

अच्छे करियर के लिए अच्छे संस्थानों से पढ़ाई भी बहुत हद तक एक ज़रूरी शर्त होती है। यानी अच्छे जॉब के लिए अच्छी जगह से पढ़ाई काफी मायने रखता है। यही वजह है कि छात्र 12वीं की परीक्षा देने के साथ ही इस बात पर विचार मंथन शुरू कर देते हैं कि किस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया जाए। हम यहां उत्तर प्रदेश की टॉप 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में बता रहे हैं ताकि आपकी एडमिशन की कंफ्यूजन खत्म हो। हालांकि उत्तर प्रदेश में कई नामी गिरामी यूनिवर्सिटीज हैं, जहां अच्छी पढ़ाई होती है। लेकिन इन पांच यूनिवर्सिटी की बात ही कुछ और है।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की स्थापना 1887 में हुई थी। यह देश की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज में से एक हैं। यह एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां पढ़ाई भी काफी अच्छी होती है। यहाँ के छात्र कई बड़े पदों तक पहुंचे हैं। साथ ही यहाँ कोर्सेज की संख्या भी अच्छी खासी है। 

लखनऊ यूनिवर्सिटी
लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1920 में की गई थी। इस यूनिवर्सिटी में काफी बड़ी लाइब्रेरी भी है। यहां कई सारे फैकल्टी हैं, कई सारे यूजी और पीजी कोर्सेज हैं। यहां से पढ़ाई कर आप अपने करियर को अधिक ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
बनारस यूनिवर्सिटी या बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी काफी पुरानी यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 1916 में हुई थी। इस यूनिवर्सिटी ने करीबन 108 साल पूरे कर लिए हैं। यह यूनिवर्सिटी 1370 एकड़ में फैली हुई है। यहां भी काफी अच्छी पढ़ाई होती है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना 1875 में हुई थी, 1920 में इसका नाम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी रखा गया। पहले इसे मोहम्मडन एंगलो ओरेंटल कॉलेज के नाम से जाना जाता था। यहां करीबन 300 यूजी और पीजी कोर्सेज हैं।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। इसकी स्थापना 1996 में की गई। यहां भी कई सारे यूजी और पीजी कोर्सेस उपलब्ध हैं। NIRF रैंकिंग ने इसे देश की टॉप यूनिवर्सिटी लिस्ट में 33वां स्थान दिया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed