Edinbox Hindi

सीआईईटी ने शुरू की अखिल भारतीय प्रतियोगिता, बाल शैक्षिक ई-कंटेंट बच्चों और शिक्षकों को दिलाएगा रिवॉर्ड

स्कूली बच्चों व शिक्षकों की ओर से तैयार बाल शैक्षिक ई-कंटेंट उन्हें रिवॉर्ड (पुरस्कार) दिलाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईआईटी) की ओर से अखिल भारतीय बाल शैक्षिक ई-कंटेंट(ऑडियो-वीडियो) प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए स्कूली बच्चे, शिक्षक व अन्य 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत प्रविष्टियों को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा में भी भेजा जा सकता है। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

सीआईआईटी के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक ई-कंटेंट के निर्माण को प्रोत्साहन देना, शिक्षा जगत के विभिन्न हितधारकों के बीच सहभागिता स्थापित करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देेने के लिए दिव्यांग बच्चों के द्वारा एवं उनके लिए बने ई-कंटेंट को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों के तहत पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ ई-कंटेंट पुरस्कार के रूप में 40 हजार रुपये एवं प्रमाणपत्र दिए जाएगा। व्यक्तिगत उत्कृष्टता पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ पटकथा), सर्वश्रेष्ठ संपादन, सर्वश्रेष्ठ वॉयस ओवर, सर्वश्रेष्ठ कैमरावर्क, सर्वश्रेष्ठ सेट डिजाइनिंग, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि रिकॉर्डिंग, सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान, सर्वश्रेष्ठ डिजाइन के लिए पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। निर्णायक मंडली प्रशंसा पुरस्कार श्रेणी के तहत पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सीआईआईटी ने स्पष्ट किया है कि ई-कंटेंट की अवधि तीन मिनट से 30 मिनट के बीच होनी चाहिए।
 
खास बात यह है कि यह कंटेंट एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक के बीच का होना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिभागी का मूल कार्य होना चाहिए। किसी भी प्रकार की साहित्यिक चोरी सख्त वर्जित है। अत्यधिक हिंसा, यौन संदर्भ सामग्री, असभ्य भाषा, नस्लीय, सांस्कृतिक, धार्मिक या लैंगिक भेदभाव की वकालत करने वाली सामग्री को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये का भुगतान केवल एनईएफटी के माध्यम से करना होगा। प्रविष्टि को गूगल ड्राइव aiceavf.prd@ciet.nic.in के माध्यम से भी भेजा जा सकता है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed