Edinbox Hindi

दिल्ली के 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; कई स्कूल हुए बंद

राजधानी दिल्ली के कई बड़े स्कूलों समेत 44 स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला जिसके बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस घर भेज दिया। कई स्कूल बंद हो गए। बम की धमकी के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस जानकारी दी गई।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसमें डीपीएस आर के पूरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज 40 से ज्यादा स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल में लिखा गया कि मैंने इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा। 

बीती 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को भी एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed