
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरिज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आईसीएसआई सीएस दिसंबर एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। जो छात्र दिसंबर सत्र 2024 की सीएस यानी कंपनी सेक्रेटरिज एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम (Old and New Syllabus) में भाग लेने जा रहे हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा।
डाउनलोड होने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए सभी जानकारियां को जांच लें। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षा दिन के लिए दिए गए निर्देशों (ई-प्रवेश पत्र के साथ संलग्न) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। एडमिट कार्ड में अगर कोई जानकारी गलत है या फिर कोई और समस्या या सवाल है तो वे इस ईमेल- enroll@icsi.edu पर मेल करें।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं
– होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा
– आईसीएसआई सीएस दिसंबर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक पेज पर उपलब्ध होगा
– लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज फिर से खुलेगा
– लॉगिन विवरण दर्ज करने पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा
– एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें
– आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें




Add comment