Edinbox Hindi

सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 14 दिसंबर को होंगे एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (CTET Admit Card) जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर उपलब्ध है। इस वर्ष सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यदि किसी शहर में अधिक अभ्यर्थी होंगे तो परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को भी आयोजित की जा सकती है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले जारी कर दिया गया है। पंजीकृत छात्र अब अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा में दो पेपर होंगे और दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर II सुबह की शिफ्ट में और पेपर I शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

सीटेट परीक्षा दो स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों स्तरों के लिए शिक्षक बनना चाहता है, उसे दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) में उपस्थित होना होगा। प्रश्न पत्र द्विभाषी- हिंदी/अंग्रेजी में सेट किया जाएगा।

बता दें कि सीटीईटी एग्जाम 2024 सबसे पहले 1 दिसंबर 2024 को निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे 15 दिसंबर (रविवार) के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 20 सितंबर को एक और अधिसूचना जारी हुई जिसमें कहा गया कि यह परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित होगी। हालांकि उस अधिसूचना में यह भी कहा गया था कि अगर किसी शहर में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है तो परीक्षा दोनों दिन आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड
– सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं।
– होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
– एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
– सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
– एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
– आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed